
मिर्जापुर: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में भारी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
अनियमितताएं और गंभीर लापरवाही उजागर हुई।
निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) डॉ. अवधेश कुमार बिना किसी स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित मिले। साथ ही, बिना सक्षम अनुमति के जिला मुख्यालय से बाहर रहने का मामला भी सामने आया। इस पर जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए।
वहीं, दवा वितरण कक्ष की जांच में फार्मासिस्ट अजय कुमार कुशवाहा द्वारा दवा वितरण का कोई इंडेक्स तैयार न किए जाने तथा दवाओं के वितरण का समुचित रिकॉर्ड न रखे जाने की गंभीर लापरवाही पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट के विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, अनुशासनहीनता और रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।