• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: बिना फायर एनओसी संचालित कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त, होगी सीलिंग की कार्रवाई

मिर्जापुर: बिना फायर एनओसी संचालित कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त, होगी सीलिंग की कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर। राजधानी लखनऊ में हुई हालिया घटना के बाद मिर्जापुर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना फायर एनओसी एवं आवश्यक अभिलेखों के संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि ऐसे कोचिंग संस्थानों की पहचान कर जांच की जा रही है। जिन संस्थानों के पास अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए जाएंगे, उन्हें सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से संचालित कोचिंग सेंटरों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी और संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .