
विंध्य क्षेत्र त्रिकोण मार्ग स्थित काली खोह मंदिर के ऊपर माँ कामाख्या मंदिर में भव्य श्रृंगार पूजन, 26 जून को खुलेगा कपाट
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*विंध्य क्षेत्र के प्रसिद्ध त्रिकोण मार्ग स्थित काली खोह मंदिर के ऊपर विराजमान माँ कामाख्या देवी मंदिर में आज विधि-विधान से भव्य श्रृंगार पूजन किया गया*
*विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिया गया*
*अब मंदिर के कपाट 26 जून की सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे*
*धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माँ कामाख्या देवी आदिशक्ति का स्वरूप हैं और उन्हें तंत्र साधना की अधिष्ठात्री देवी के रूप में पूजा जाता हैमाँ कामाख्या की उपासना शक्ति, सिद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष मानी जाती हैअसम स्थित प्रसिद्ध कामाख्या धाम की तरह विंध्य क्षेत्र में भी माँ कामाख्या की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है*
*मान्यता है कि मंदिर बंद रहने के दौरान भी श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर की परिक्रमा करने का विशेष महत्व होता है*
*भक्त माता का स्मरण कर परिक्रमा करते हैं और माँ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं*
*काली खोह मंदिर के ऊपर स्थित माँ कामाख्या मंदिर विंध्य क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक आस्था और साधना का प्रमुख केंद्र है यहां दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन, पूजन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं मंदिर खुलने के बाद भक्तजन पहुंचकर माँ की परिक्रमा कर विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं*
निवेदक
पुजारी कामाख्या मंदिर-विंध्याचल
चतुरानंद मिश्रा (अंकुर )
9305804476