• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : नियमित योग करने का दिलाया गया संकल्प 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : नियमित योग करने का दिलाया गया संकल्प 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

– जीवन का आधार है योग: महेंद्र मौर्य

– कैप, अंगवस्त्र, पतंजलि टीशर्ट, डायरी देकर किया गया सम्मानित

 

फोटो:

सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य व दिव्य रूप से प्रोटोकॉल के तहत मनाया।

सर्व प्रथम मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य व विशिष्ट अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्रा द्वारा शंख ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महेंद्र मौर्य ने कहा कि योग जीवन का आधार है इसके बिना जीवन अधूरा है।

योग प्रारंभ होने से पूर्व पतंजलि योग परिवार द्वारा उपस्थित सभी योग प्रेमियों को पतंजलि योग कैप देकर सम्मानित किया गया।

कुशल मार्गदर्शक रमेश राम पाठक, प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव,संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव तथा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे , सोशल मीडिया राज्य प्रभारी बहन पल्लवी जी,तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह तथा उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को कैप ,अंग वस्त्र तथा पुस्तक भेट कर सम्मानित किया गया। प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव के द्वारा नियमित योग करने हेतु संकल्प दिलाया गया। पतंजलि परिवार की तरफ से सभी को पतंजलि बिस्किट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक शेषमणी तिवारी, अमरेश चंद त्रिपाठी, चंद्र बहादुर सिंह, किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, एसपी मेहता,विनोद कुमार मिश्रा, धनंजय कुमार मिश्रा ,उमेश तिवारी,गोविंद नारायण सिंह, नागेंद्र नाथ चौबे,राजू सोनी,पुरुषोत्तम प्रजापति ,अशोक गुप्ता, रामसेवक पांडे, डॉक्टर मनोज चौधरी, रामबाबू ,प्रेम प्रकाश शुक्ला, लक्ष्मी नारायण पांडे ,गोपाल दास केसरी, पुरुषोत्तम, सतीश, हेमेंद्र दुबे, चंद्रकांत मिश्रा, रवि पांडेय ,मुनी महेश शुक्ला ,सुरेंद्र तिवारी ,अमित कुमार मिश्रा, विद्या सागर तिवारी, सुबोध कुमार मिश्रा, सागर, कमलेश प्रसाद कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया ,कमलेश कुमार पांडेय ,विवेक कुमार पांडेय ,हृदय नारायण पाठक समेत सभी कक्षाओं के योग साधकों के साथ काफी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की ढेर सारी शुभकामनाओ के साथ नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया, तथा बतलाया कि जनपद सोनभद्र में योग प्रत्येक गांव के लगभग प्रत्येक घरों में पहुंच चुका है,जिसका सारा श्रेय सोनभद्र के सभी मीडिया भाइयों को जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .