• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कचहरी परिसर में 12वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 

कचहरी परिसर में 12वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

फोटो:

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वाधान में प्रभारी जिला जज गोविंद मोहन के नेतृत्व में रविवार को कचहरी परिसर में अधिकारियों व कर्मचारीयों ने हर्षोल्लास पूर्वक 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी द्वारा सर्वप्रथम प्रभारी जिला जज गोविंद मोहन को पतंजलि टी-शर्ट, पतंजलि कैप, पतंजलि अंग वस्त्र तथा स्वामी बाबा रामदेव द्वारा रचित योगाभ्यास पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया,तत्पश्चात मंत्र उच्चारण के साथ प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया गया तथा योग से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए नियमित योग करने का संकल्प दिलाया गया।

सिविल जज सिनियर डिविजन डॉ रामेश्वर दयाल को तथा उपस्थित कर्मचारियों को पतंजलि कैप तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ताअनुरोध कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे,दयानंद मौर्य ने बहुत सुंदर योगगीत प्रस्तुत किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से विद्याभूषण मिश्रा ,महेंद्र कुमार, राजेश कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, अश्वनी ,सुरेंद्र कुमार पाल, चंद्रसेन, शिशु कुमार द्विवेदी समेत काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में शांति पाठ के साथ योगाभ्यास संपन्न कराया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .