• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दुद्धी में मिलाद शरीफ एवं शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन, दिया गया

दुद्धी में मिलाद शरीफ एवं शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन, दिया गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

अमन, भाईचारे और इंसानियत का

दुद्धी नगर स्थित मकतब जब्बारिया ईदगाह परिसर में शुक्रवार रात्रि मिलाद शरीफ एवं शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। अंजुमन फैजाने रजा एवं इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

रात्रि लगभग 9 बजे प्रारंभ हुए इस जलसे में इस्लाम की शिक्षाओं, मानवता, भाईचारे, राष्ट्रप्रेम तथा सामाजिक सौहार्द पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि धर्म का मूल उद्देश्य इंसानियत की सेवा, आपसी प्रेम और समाज में शांति स्थापित करना है। उन्होंने लोगों से नफरत और बुराइयों से दूर रहकर समाज में एकता एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम की सरपरस्ती हज़रत नसीरे मिल्लत साहब क़िबला ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जामिया अशरफिया मुबारकपुर के प्रतिष्ठित इस्लामी विद्वान हज़रत अल्लामा मुफ़्ती मसूद अहमद बरकाती उपस्थित रहे। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा को अपनाकर देश व समाज के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।

जलसे में उपस्थित उलेमा-ए-कराम ने शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान देश की तरक्की, अमन-चैन और कौमी एकता के लिए विशेष दुआ भी की गई।

देर रात तक चले इस धार्मिक सम्मेलन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, उलेमा-ए-कराम तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन का माहौल धार्मिक आस्था, भाईचारे और आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .