• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दुद्धी क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर, तीन महिलाएं झुलसीं; सभी का अस्पताल में उपचार जारी

दुद्धी क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर, तीन महिलाएं झुलसीं; सभी का अस्पताल में उपचार जारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

दुद्धी (सोनभद्र)। शुक्रवार शाम मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच हुई तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली ने दुद्धी क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। दुद्धी और विंडमगंज थाना क्षेत्रों के तीन अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। राहत की बात यह है कि तीनों महिलाओं की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पहली घटना विंडमगंज कोतवाली क्षेत्र के बारखोहरा गांव में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय शकुंतला देवी, पत्नी रंजीत यादव, शुक्रवार शाम अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और आसमान में जोरदार गरज-चमक होने लगी। तभी उनके घर के समीप आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

घटना से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से उनकी स्थिति में सुधार है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

शाम के समय हुई इन घटनाओं के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन और चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, तेज गरज-चमक और बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों, खेतों तथा पेड़ों के नीचे जाने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .