• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 12 गिरफ्तार; अवैध चाकू के साथ एक दबोचा, दो वारंटी भी गिरफ्तार

जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 12 गिरफ्तार; अवैध चाकू के साथ एक दबोचा, दो वारंटी भी गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 12 गिरफ्तार; अवैध चाकू के साथ एक दबोचा, दो वारंटी भी गिरफ्तारमिर्जापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को दबोचा गया, जबकि दो वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।चुनार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जलालपुर माफी स्थित सरकारी टेबुल के पास छापेमारी कर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से मालफड़ एवं तलाशी के दौरान कुल 11,650 रुपये नगद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए। इस मामले में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।वहीं चिल्ह थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान डड़िया स्कूल के पास जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 4,990 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।इसी क्रम में चिल्ह थाना पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दमोदरपट्टी निवासी अजय को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली शहर और चिल्ह थाना पुलिस ने एक-एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

इसके अतिरिक्त जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की विभिन्न धाराओं के तहत 38 व्यक्तियों का चालान किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों, जुआरियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .