• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र। चोपन क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बस की सीट पर

सोनभद्र। चोपन क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बस की सीट पर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

नवजात शिशु को छोड़कर जाने की सूचना तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और संदेह के आधार पर एक महिला को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला और नवजात को अपने संरक्षण में लेकर गहन पूछताछ एवं जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर महिला लोगों के सवालों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही थी, जिससे संदेह और बढ़ गया। हालांकि पुलिस ने धैर्यपूर्वक मामले की जांच की और महिला की पहचान तथा परिस्थितियों की पड़ताल की।

जांच के दौरान पता चला कि नवजात शिशु उसी महिला का पुत्र है। पुलिस ने यह भी पाया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके कारण वह लोगों के सवालों का सही ढंग से उत्तर नहीं दे पा रही थी। इसी वजह से लोगों ने गलतफहमी में यह मान लिया कि महिला बच्चे को छोड़कर जा रही थी।

सत्य सामने आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और महिला तथा उसके परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई। सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मां और उसके नवजात बच्चे को सकुशल उनके घर पहुंचा दिया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना के संबंध में बिना पुष्टि किए अफवाहों पर विश्वास न करें तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता से एक गलतफहमी दूर हुई और मां-बेटे को सुरक्षित उनके परिवार से मिलाया जा सका।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .