
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर म्योरपुर में तैयारियां तेज, एसडीएम ने किया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
म्योरपुर (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर म्योरपुर क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव ने म्योरपुर ग्राम पंचायत स्थित खेल मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम इसी मैदान में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, भूमि समतलीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्हें अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है।