• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: फाटपखना गांव में पड़ोसियों के बीच विवाद, युवक घायल; चाकू से हमले के आरोप पर पुलिस ने जताई असहमति 

सोनभद्र: फाटपखना गांव में पड़ोसियों के बीच विवाद, युवक घायल; चाकू से हमले के आरोप पर पुलिस ने जताई असहमति 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

सोनभद्र जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फाटपखना गांव में शुक्रवार को पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक ने अपने पड़ोसी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने प्रारंभिक जांच में चाकू से हमले की पुष्टि से इनकार किया है।

घायल युवक की पहचान फाटपखना निवासी शिवशंकर पुत्र लक्ष्मण के रूप में हुई है। शिवशंकर का आरोप है कि आपसी कहासुनी के दौरान पड़ोसी युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके अनुसार हमले में चाकू उसकी बाईं जांघ के पास लगा, जिससे वह घायल हो गया और उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा गया। वहां चिकित्सक डॉ. अराधना द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने युवक की स्थिति सामान्य बताई है।

वहीं, मामले में लिलासी चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद के दौरान मारपीट हुई थी। प्रारंभिक जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर चाकू से हमला किए जाने की बात सही नहीं पाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की सक्रियता से स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .