• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चकबन्दी एवं सर्वे ग्रामों के किसानों को पूर्ववत मिलेगी खाद, बीज एवं उर्वरक की सुविधा

चकबन्दी एवं सर्वे ग्रामों के किसानों को पूर्ववत मिलेगी खाद, बीज एवं उर्वरक की सुविधा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र, दिनांक — जनपद में किसानों की सुविधा एवं कृषि कार्यों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट किया गया है कि चकबन्दी एवं सर्वे के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के कृषकों को खाद, बीज एवं उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

 

उप कृषि निदेशक, सोनभद्र ने बताया कि जनपद के कुल 92 ग्राम वर्तमान में चकबन्दी एवं सर्वे प्रक्रिया के अंतर्गत हैं। इन ग्रामों में रियल टाइम खतौनी उपलब्ध न होने के कारण फिलहाल किसानों की फार्मर रजिस्ट्री (किसान पहचान पत्र) बनाना संभव नहीं है। ऐसे कृषकों को खेती हेतु आवश्यक खाद, बीज एवं उर्वरक का वितरण पूर्व की भांति उनके उपलब्ध राजस्व अभिलेखों के आधार पर सहकारी समितियों एवं अधिकृत फुटकर विक्रेताओं के माध्यम से किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि चकबन्दी एवं सर्वे ग्रामों के किसान अपनी पुरानी खतौनी अथवा चकबन्दी लेखपाल द्वारा प्रमाणित खतौनी प्रस्तुत कर खाद, बीज एवं उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। जिन किसानों की भूमि किसी अन्य ग्राम में दर्ज है, वे संबंधित ग्राम के गाटा नंबर के आधार पर निकटतम जनसेवा केंद्र से अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा सकते हैं।

 

जनपद में कुल 2,17,990 कृषकों के सापेक्ष 1,77,726 कृषकों (81.53 प्रतिशत) की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है। शेष कृषकों से अपील की गई है कि वे आधार कार्ड, खतौनी एवं मोबाइल नंबर के साथ जनसेवा केंद्र, कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिक अथवा लेखपाल के माध्यम से शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराएं तथा अपने सभी गाटों को फार्मर आईडी से लिंक कराएं, जिससे उन्हें कृषि एवं अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त होता रहे।

— उप कृषि निदेशक, सोनभद्र


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .