• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ननिहाल आया मासूम नाले में डूबा, 7 वर्षीय सूरज की दर्दनाक मौत

ननिहाल आया मासूम नाले में डूबा, 7 वर्षीय सूरज की दर्दनाक मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

से गांव में मातम

सोनभद्र जनपद के बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली ग्राम पंचायत के टोला जलजलिया में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अपने ननिहाल आया सात वर्षीय बालक सूरज नाले में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज पुत्र शारदा विश्वकर्मा अपने ननिहाल महुली ग्राम पंचायत के टोला जलजलिया में आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर बाद वह गांव के अन्य बच्चों के साथ पास स्थित नाले में नहाने चला गया। नहाने के दौरान कुछ देर बाद अन्य बच्चे घर लौट आए, लेकिन सूरज वहीं पानी में खेलता और नहाता रहा।

शाम तक जब सूरज घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उसके साथ गए बच्चों से पूछताछ की, जिस पर बच्चों ने बताया कि सूरज अभी भी नाले में नहा रहा था। यह सुनते ही उसके नाना और अन्य ग्रामीण घबराकर नाले की ओर दौड़े।

नाले के किनारे काफी तलाश के बावजूद जब सूरज का कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने गहरे पानी में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद सूरज का शव नाले के भीतर पानी में डूबा हुआ मिला। मासूम का शव मिलते ही मौके पर कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने छोटे बच्चों को जलाशयों और नालों के आसपास बिना निगरानी के न जाने देने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .