
मिर्जापुर।* विंध्याचल रोडवेज परिसर की हालत *दयनीय* स्थिति में पहुंच गई है। वर्तमान समय में हालत बेहद खराब है। विंध्यवासिनी देवी दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ठंडे पानी के बूथों से टोटियां ही गायब हो गई हैं। यात्री महंगे दामों पर पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। वहीं बाथरूम के पास लकड़ी के ढेर लगे हैं।
रोडवेज परिसर में लगे सभी पंखे खराब हैं। यात्री गर्मी से बेहाल हैं और इधर-उधर दुकानों पर बैठकर बस का इंतजार करते रहते हैं। दोनों नवरात्रों में रोडवेज परिसर में यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई जाती है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। नवरात्र समाप्त होते ही सारी व्यवस्थाएं खत्म हो जाती हैं और चारों तरफ कूड़े-करकट का ढेर लग जाता है।
रात्रि में *पूरा* रोडवेज परिसर अंधेरे में डूब जाता है। सूर्य अस्त होते ही रोडवेज परिसर में चोर-उचक्के सक्रिय हो जाते हैं। मौका देखकर यात्रियों का सामान गायब कर *रफूचक्कर* हो जाते हैं। पुलिस *गश्त* नदारद रहती है।