
रेलवे पटरी पर मिले वीरेंद्र उरांव के शव मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
रेणुकूट रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे पटरी पर मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे की जांच के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की सहायता से उसे तत्काल ग्रासिम इंडस्ट्रीज अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हिंडालको अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान वीरेंद्र उरांव के रूप में हुई। रविवार को मृतक के पुत्र सूर्या उरांव ने पिपरी थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी।
विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।