
_मिर्जापुर में कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष, तनाव बढ़ा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
_युवक ने डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाया
मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के अनंतपुर में आलोक सिंह पुत्र स्व. अमर बहादुर सिंह उम्र 20 निवासी अनंतपुर तेंदूआ कला ग्राम पंचायत आलोक नामक युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस घटना से विभिन्न समुदायों में भारी रोष व्याप्त है।सूचना मिलने पर चकगम्भीरा चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव मौके पर पहुंचे। वे शांतिपूर्ण ढंग से मामले को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान, सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडे बाइक से उतरे और कथित तौर पर डंडा उठाकर लोगों को धमकाने लगे।इस घटना से मौके पर तनाव बढ़ गया और पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मनमानी के कारण डॉ. अंबेडकर का अपमान लगातार हो रहा है, जिसमें मूर्तियों को तोड़ना और अभद्र टिप्पणियां शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी आलोक सिंह पुत्र स्व. अमर बहादुर सिंह उम्र 20 पहले भी एक-दो बार अपमानजनक टिप्पणी कर चुका है, जिसे ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने समझा-बुझ