• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में बड़ा सड़क हादसा: हाईवे पर पलटा गिट्टी लदा  ट्रेलर, घंटों बाधित रहा यातायात

मिर्जापुर में बड़ा सड़क हादसा: हाईवे पर पलटा गिट्टी लदा  ट्रेलर, घंटों बाधित रहा यातायात


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र में वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-135) पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लहुरियादह गांव के पास टाइगर प्वाइंट के आगे गिट्टी से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ, जिसके बाद हाईवे की एक लेन पर यातायात प्रभावित हो गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर मध्यप्रदेश से गिट्टी लेकर मिर्जापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर में भरी गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा यातायात को सुचारु कराने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रेलर को काफी नुकसान पहुंचा है।

प्रशासन द्वारा सड़क से गिट्टी हटाने और पलटे ट्रेलर को किनारे कराने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि हाईवे पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .