
पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक सभी अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर सुनें आमजन की समस्याएं -जिलाधिकारी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जारी अपने एक आदेश के तहत कहा है कि शासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः00 बजे तक अपने-अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर आमजन की शिकायतों को सुनने एवं नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने/कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, किन्तु प्रायः यह देखा जा रहा है कि कतिपय अधिकारियों द्वारा उपर्युक्त शासनादेश की न केवल अवहेलना की जा रही है, बल्कि उक्त अवधि में कार्यालय छोड़कर अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जबकि वह कार्य जनसुनवाई अवधि के उपरान्त भी किया जा सकता है। यह स्थिति कदापि संतोषजनक नहीं है। अतः एतद्वारा सर्वसंबंधित जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वह शासनादेश के अनुपालन में पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः00 बजे तक अपने-अपने कार्यालय कक्ष में स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों को सुनें तथा नियत अवधि के अन्दर नियमानुसार गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें/करायें, जिससे शासन की मंशापूर्ण होने के साथ ही आमजन को यथोचित लाभ प्राप्त होना संभव हो सके।