• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मोटकी मुकुट पहाड़ी के पास मिला महिला का कंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई पहचान 

मोटकी मुकुट पहाड़ी के पास मिला महिला का कंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई पहचान 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के धरती डांड स्थित प्रसिद्ध मोटकी मुकुट पहाड़ी मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक महिला का कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, जबकि पुलिस ने तत्काल पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंकाल की पहचान म्योरपुर थाना क्षेत्र के झानी पाथर निवासी पार्वती पत्नी विनोद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पार्वती 10 मई को म्योरपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था।

शनिवार सुबह मंदिर के पास पहाड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक महिला का कंकाल देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और परिजनों को बुलाकर पहचान कराई, जहां कपड़ों एवं अन्य अवशेषों के आधार पर महिला की पहचान पार्वती के रूप में हुई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम एवं फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .