
करमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा व कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
केकराही/सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में रविवार को पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ एवं कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रमेश मौर्या पुत्र स्व. गोपाल निवासी असना थाना करमा के कब्जे से करीब 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस मामले में थाना करमा पर मु0अ0सं0 76/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने राहुल पुत्र मज्झी राम निवासी करकी थाना karma को गिरफ्तार कर उसके पास से 05 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 77/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसके अलावा पुलिस ने रोशन मौर्या पुत्र रमेश मौर्या निवासी असना थाना करमा को भी गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 05 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में मु0अ0सं0 78/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार चल रही पुलिस कार्रवाई से अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।