• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
लाइसेंसी पिस्टल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

लाइसेंसी पिस्टल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

लाइसेंसी पिस्टल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेलमिर्जापुर, 3 मई 2026 थाना ड्रमण्डगंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए लाइसेंसी पिस्टल चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को सौरभ जायसवाल निवासी बल्ली का अड्डा थाना कोतवाली कटरा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल चोरी होने की तहरीर थाना ड्रमण्डगंज में दी थी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार सुरागरसी में जुटी थी। इसी क्रम में रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रकाश में आए अभियुक्त अमित कुमार निवासी पवारी कला थाना हलिया को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के पास से संबंधित मामले में साक्ष्य जुटाते हुए उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं के साथ आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .