• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नशे में पति ने पत्नी और पांच बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश, बाल-बाल बची जान

नशे में पति ने पत्नी और पांच बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश, बाल-बाल बची जान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी और पांच मासूम बच्चों को जिंदा जलाने की नीयत से घर में आग लगा दी। हालांकि समय रहते महिला की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता पूजा देवी शनिवार रात करीब 9 बजे अपनी बेटी अंजली (14), बेटे अनुराग (10), दीपांशु (6) और शिवांश (3) के साथ रिहायशी मड़हे में सोने की तैयारी कर रही थीं। तभी अचानक मड़हे में आग की लपटें उठने लगीं। हालात को भांपते हुए पूजा देवी ने साहस दिखाया और तुरंत बच्चों को लेकर बाहर निकल आईं, जिससे सभी की जान बच गई।

घटना के बाद आरोपी पति देवेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। आगजनी में मड़हे में रखा साइकिल, चारपाई, बिस्तर, बर्तन और अनाज (आटा, दाल, गेहूं, अरहर) समेत पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है।

सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़िता को थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई कराने की सलाह दी है।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट और उत्पीड़न करता है। इस घटना के बाद वह और उसके बच्चे गहरे सदमे में हैं और अब उनके सामने रहने-खाने का भी संकट खड़ा हो गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .