• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर के CHC-PHC कर्मचारियों का वेतन अटका

मिर्जापुर के CHC-PHC कर्मचारियों का वेतन अटका


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

CHC-PHC कर्मचारियों का वेतन अटका, ई-ऑफिस प्रक्रिया पूरी न होने से भुगतान पर रोकमिर्जापुर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर तैनात बड़ी संख्या में कर्मचारियों का वेतन अटक गया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि मार्च महीने का भी अभी तक पेमेंट नहीं मिला है।लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) मिर्जापुर ने बताया कि जिन कर्मचारियों की “ई-ऑफिस” (e-Office) से जुड़ी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनका वेतन ट्रेजरी से पास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-ऑफिस एक डिजिटल फाइल प्रबंधन प्रणाली है, जिसके माध्यम से कर्मचारियों के वेतन संबंधी प्रस्ताव और फाइलें ऑनलाइन भेजी और स्वीकृत की जाती हैं। प्रक्रिया अधूरी रहने पर फाइल ट्रेजरी स्तर पर लंबित रह जाती है।सीएमओ के अनुसार, सभी संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द ई-ऑफिस से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि वेतन भुगतान में आ रही बाधा दूर हो सके। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि तकनीकी और प्रशासनिक कारणों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है, जबकि वे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि समय से वेतन मिल सके और उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .