• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रेणुकूट बाजार में बड़ा हादसा, अनियंत्रित बल्कर ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर

रेणुकूट बाजार में बड़ा हादसा, अनियंत्रित बल्कर ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

‌‌ चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र (पिपरी थाना क्षेत्र)।

रेणुकूट के स्थानीय बाजार में शुक्रवार रात करीब 9 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित बल्कर ने सड़क के बीच बने डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा जड़ से उखड़कर दूर जा गिरा और उससे जुड़े कई बिजली के तार टूट गए।

इस हादसे के चलते पूरे बाजार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे देर रात तक इलाके में अंधेरा छाया रहा। अचानक बिजली गुल होने और हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दुकानदार घटनास्थल पर जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बल्कर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था। स्थानीय लोगों ने यह भी आशंका जताई कि चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद जब लोगों ने उसे वाहन से नीचे उतरने को कहा, तो वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला और हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा।

सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले जाम को हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। इसके बाद चालक को वाहन से नीचे उतरवाकर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए चौकी ले जाया गया।

इस दुर्घटना का असर बाजार की गतिविधियों पर भी पड़ा। अंधेरा होने के कारण कई दुकानदारों को समय से पहले अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ।

फिलहाल बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .