• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थ्रेसर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा

थ्रेसर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

केकराही/सोनभद्र।

करमा थाना क्षेत्र के सरौली गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान राम लल्लू (30 वर्ष) पुत्र राम विचार गोड़, निवासी रासपहरी थाना म्योरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मड़ाई के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह थ्रेसर की चपेट में आ गया और मशीन के अंदर खिंचता चला गया।

घटना की सूचना मिलते ही करमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख रात करीब 11 बजे सीओ घोरावल सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर थाना भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने रात में तीन लोगों को उठाकर थाने ले गई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आलोक मिश्र, विजय मिश्र और दीपक विश्वकर्मा को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया गया है और मामले में पूछताछ जारी है।ह फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .