• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक गलियारा बनाने की तैयारी तेज, डीएम ने दोबारा सर्वे का दिया आदेश

एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक गलियारा बनाने की तैयारी तेज, डीएम ने दोबारा सर्वे का दिया आदेश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

सोनभद्र (चीफ ब्यूरो): कमलेश पाण्डेय

8382048247

जनपद में एक्सप्रेसवे एवं लिंक एक्सप्रेसवे के समीप औद्योगिक गलियारा विकसित करने की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। इस संबंध में जिलाधिकारी सोनभद्र ने उप जिलाधिकारियों रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल व ओबरा को निर्देश जारी करते हुए भूमि के पुनः सर्वेक्षण और चिन्हांकन का आदेश दिया है।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा लगभग 1000 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर औद्योगिक गलियारा विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इस क्रम में रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम लोहरा, बट एवं तकिया मु. दरगाह में कुल लगभग 1000 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई थी।

हालांकि, उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज की रिपोर्ट में यह सामने आया कि चिन्हित भूमि का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा आबादी एवं व्यावसायिक उपयोग में है, जबकि शेष भूमि पर कृषि कार्य भी हो रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी ने इस आख्या को अस्वीकार करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि औद्योगिक गलियारे के लिए ऐसी भूमि का चयन किया जाए—

जहां खेती न हो रही हो

जो आबादी से मुक्त हो

कम उत्पादक एवं असिंचित भूमि हो

जिससे कम से कम किसानों पर प्रभाव पड़े

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि उपरोक्त मानकों के अनुसार पुनः सर्वेक्षण कर एक सप्ताह के भीतर नई आख्या प्रस्तुत की जाए, ताकि औद्योगिक विकास की योजना को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।

इस संबंध में संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी सूचनार्थ अवगत करा दिया गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .