• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में महुआ पेड़ों को लेकर विवाद: पैमाइश में ग्राम सभा की जमीन निकली, पक्षों में नोकझोंक

मिर्जापुर में महुआ पेड़ों को लेकर विवाद: पैमाइश में ग्राम सभा की जमीन निकली, पक्षों में नोकझोंक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। न्याय पंचायत मुजेहरा कला में महुआ के पेड़ों को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व यह विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट तक पहुंच गया था, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद सुनील कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह और ज्ञान दास सिंह उर्फ पतालू सिंह के बीच महुआ बीनने को लेकर शुरू हुआ था। इस संबंध में सुनील कुमार सिंह ने थाने में लिखित तहरीर दी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष के निर्देश पर चौकी प्रभारी रामकिशोर और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

पैमाइश के दौरान राजस्व अधिकारी राजेंद्र भारती ने बताया कि विवादित महुआ के दोनों पेड़ ग्राम सभा की जमीन पर स्थित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भूमि किसी निजी व्यक्ति की नहीं, बल्कि सरकारी है।

हालांकि, इस निष्कर्ष से असहमत होते हुए सुनील कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने पैमाइश को मानने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि वे कई वर्षों से इन पेड़ों का उपयोग करते आ रहे हैं, इसलिए यह उनके अधिकार में हैं।

मौके पर पैमाइश के दौरान दोनों पक्षों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही। प्रशासन द्वारा मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .