
विण्ढमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गोवंश तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 19 गोवंश बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र | 07 अप्रैल 2026
जनपद सोनभद्र में गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विण्ढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गोवंश तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके कब्जे से 18 गाय और 1 बछिया बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
मुखबिर की सूचना पर 06 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने बगरवा मोड़, करहिया क्षेत्र में दबिश देकर तीन अभियुक्तों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से गोवंश के साथ-साथ 2 मोबाइल फोन और एक लोहे का चापड़ भी बरामद हुआ।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे जंगलों व ग्रामीण क्षेत्रों से सस्ते दामों में गोवंश खरीदकर गुप्त रास्तों से झारखण्ड होते हुए बिहार तक तस्करी करते थे, जहां इन्हें वध के लिए भेजा जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्त
महबूब अंसारी, बाल गोविन्द गुप्ता व नरेश राम (निवासी—गढ़वा, झारखण्ड)
दर्ज मुकदमा
थाना विण्ढमगंज में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वांछित आरोपी फरार
पुलिस अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह समेत पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता से इस संगठित तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ संभव हो सका