
बिहार बॉर्डर तक 10 मीटर चौड़ा होगा स्टेट हाईवे, सड़क नेटवर्क सुधार की बड़ी पहल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो – कमलेश पाण्डेय
📞 8382048247
सोनभद्र। जनपद में बेहतर यातायात व्यवस्था और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। रॉबर्ट्सगंज से रामगढ़ से होते हुए खलियारी मार्ग से बिहार बॉर्डर तक जाने वाले स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) निर्माण खंड द्वितीय द्वारा इस परियोजना का विस्तृत एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। विभाग के एक्सईएन मनोज नाईक ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे को करीब 10 मीटर चौड़ा किए जाने की योजना है, जिससे आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शीघ्र ही बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है। सड़क चौड़ीकरण के बाद न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि बिहार से जुड़ाव भी और मजबूत होगा, जिससे व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी।
रॉबर्ट्सगंज–रामगढ़–खलियारी मार्ग का होगा चौड़ीकरण
बिहार बॉर्डर तक बनेगा 10 मीटर चौड़ा स्टेट हाईवे
पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा प्रस्ताव
जल्द बजट मिलने की उम्मीद