
तीन महीने में 23 हजार चालान, फिर भी बेखौफ दौड़ रहे वाहन—ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। जिले में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर सरकार की सख्ती के बाद यातायात विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में वर्ष 2026 के शुरुआती तीन महीनों में ही 23 हजार से अधिक वाहनों का चालान किया जा चुका है।
यह आंकड़ा पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में करीब 8 हजार अधिक है, जो विभाग की सक्रियता को दर्शाता है। इसके बावजूद सड़क पर नियमों का पालन कराने में पूरी तरह सफलता नहीं मिल पा रही है।
जिले की सड़कों पर आज भी रांग साइड चलना, ओवर स्पीड में वाहन दौड़ाना और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी आम बात बनी हुई है। ऐसे लापरवाह चालकों के कारण न सिर्फ उनकी जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि नियमों का पालन करने वाले लोग भी हादसों का शिकार हो रहे हैं।
यातायात विभाग की सख्ती के बावजूद लोगों की लापरवाही चिंता का विषय बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल चालान काटने से समस्या का समाधान संभव नहीं है, इसके लिए लोगों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है।