• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में 11 गोवंश के साथ 2 गो-तस्कर गिरफ्तार, 2 पिकअप वाहन सीज

मिर्जापुर में 11 गोवंश के साथ 2 गो-तस्कर गिरफ्तार, 2 पिकअप वाहन सीज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। थाना विन्ध्याचल पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जाए जा रहे 11 गोवंश को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 2 गो-तस्करों को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त 2 पिकअप वाहनों को भी सीज कर दिया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गोवंश को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने गैपुरा चौराहे के पास घेराबंदी कर दो पिकअप वाहनों को पकड़ा।जांच के दौरान वाहनों में 11 गोवंश क्रूरता पूर्वक बंधे मिले, जिन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से संजय कुमार यादव पुत्र जयनाथ एवं रामू यादव पुत्र फूलचन्द यादव, निवासी रसार थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में थाना विन्ध्याचल पर मुकदमा अपराध संख्या 84/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है।वहीं, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP 36 AT 3793 व UP 32 RN 5646 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अविनाश प्रकाश राय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .