• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 गो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन से 3 गोवंश बरामद जनपद सोनभद्र |

थाना कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 गो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन से 3 गोवंश बरामद जनपद सोनभद्र |


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

दिनांक 21.03.2026

चीफ़ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय | 8382048247

 

सोनभद्र जनपद के थाना कोन पुलिस को गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 शातिर गो तस्करों को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक पिकअप वाहन से 3 गोवंश भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने दिनांक 20 मार्च 2026 को चाची कला पुलिया (मझगवां) के पास घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन में क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे 3 गोवंश बरामद किए गए।

मौके से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोपन व जुगैल क्षेत्र से गोवंश खरीदकर झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजते थे, जहां उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।

इस मामले में थाना कोन पर मु0अ0सं0 42/2026 के तहत धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त

ओम प्रकाश पुत्र बिफन खरवार, निवासी पटवध, थाना चोपन (उम्र 30 वर्ष)

सुदर्शन राम पुत्र कल्लन राम, निवासी पटवध टोला मुरैया, थाना चोपन (उम्र 34 वर्ष)

उमेश राम पुत्र रिवन राम, निवासी रेडिया, थाना चोपन (उम्र 41 वर्ष)

🚗 बरामदगी

पिकअप वाहन संख्या UP64 BT 0260

कुल 03 राशि गोवंश

👮‍♂️ कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह, थाना कोन

उ0नि0 शिवप्रकाश, चौकी प्रभारी चकरिया

उ0नि0 विरेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी बागेसोती

उ0नि0 लालजी यादव, चौकी प्रभारी चाचीकला

हे0का0 राजेश यादव, चौकी चाचीकला

हे0का0 शिवकुमार, चौकी चकरिया

का0 अशोक कुमार, चौकी बागेसोती

👉 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गो तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .