
_कोयले की चट्टान गिरने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, साथी घायल; फरार चालक पर मुकदमा दर्ज_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
📍 शक्तिनगर (सोनभद्र)
शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडब्ल्यूडी मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार देर रात्रि एक दर्दनाक हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ नंबर के एक ट्रेलर से कोयले की भारी-भरकम चट्टान अचानक सड़क पर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार राजकिशन (29 वर्ष), पुत्र अमित कुमार सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार उसका साथी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर अनपरा एसएचओ व बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो कुंटल से अधिक वजनी कोयले की चट्टान को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की कॉलोनी निवासी कंचन देवी की तहरीर पर फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
🗣️ थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही नियमों के विरुद्ध स्टीम कोयले के सड़क परिवहन की भी जांच की जाएगी।
⚠️ अवैध कोयला परिवहन पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि एनसीएल की यूपी स्थित खदानों में चूर कोयले के बजाय भारी स्टीम कोयले का सड़क परिवहन अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत से धड़ल्ले से किया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि इस अवैध खेल से जहां एक ओर सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है। स्टीम कोयले को ऊंचे दामों पर बाहर बेचकर मुनाफा कमाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा