
पिपरी पुलिस का बड़ा खुलासा: 2 चोरी के मुकदमों का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार, भारी सामान बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय |
8382048247
जनपद – सोनभद्र | दिनांक – 21 मार्च 2026
सोनभद्र जिले के थाना पिपरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार थाना पिपरी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 44/2026 धारा 305(3) बीएनएस एवं मुकदमा अपराध संख्या 45/2026 धारा 331/305(ए) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
दिनांक 20 मार्च 2026 की रात्रि करीब 11:10 बजे थाना पिपरी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा मोड़ से रनटोला मार्ग स्थित जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई। वहां चोरी का सामान छिपाकर ले जाने की तैयारी कर रहे अभियुक्तों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पुलिस ने मौके से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान घरों और दुकानों की रेकी कर रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी का सामान जंगल में छिपाकर बाद में सस्ते दामों में बेच देते थे।
👮♂️ गिरफ्तार अभियुक्त
उदय राज पुत्र लक्ष्मण अगरिया, निवासी ग्राम सूपाचुआं, थाना म्योरपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष
राजेश कुमार उर्फ बहिरा पुत्र रामजीत अगरिया, निवासी ग्राम सूपाचुआं, थाना म्योरपुर, उम्र लगभग 32 वर्ष
🚨 फरार अभियुक्त
मुन्नालाल पुत्र रामधनी, निवासी सूपाचुआं, थाना म्योरपुर
जवाहिर पुत्र चरकू, निवासी सूपाचुआं, थाना म्योरपुर
📦 बरामद सामान
01 छोटा फ्रिज (ब्लैक/ग्रे)
01 पुराना बड़ा फ्रिज (व्हर्लपूल)
01 फर्राटा पंखा (जिग्मा)
01 एलईडी टीवी (श्याओमी)
01 सेट टॉप बॉक्स (टाटा स्काई)
01 इंडियन गैस सिलेंडर
ट्रैक्टर के विभिन्न पार्ट्स (एक्सल, क्राउन हाउजिंग, शाफ्ट, ब्रेक सेट, हाइड्रोलिक पार्ट्स आदि)
बरामद सभी सामान दोनों मुकदमों से संबंधित पाए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
👮♀️ पुलिस टीम
उपनिरीक्षक कुँवर सिंह, प्रभारी चौकी रेणुकूट
हेड कांस्टेबल शंकर लाल
कांस्टेबल सुनील कुमार
कांस्टेबल अजीत कुमार
👉 पिपरी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।