
मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर सोनभद्र मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार महेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मुंहकुचवा गांव के पास नो-एंट्री में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान जसोवर पहाड़ी निवासी 42 वर्षीय महेश कुमार प्रजापति पुत्र श्रीनाथ प्रजापति के रूप में हुई है। महेश गांव में किराना और हलवाई की दुकान चलाते थे। वह बाजार से सामान खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे घुस गई और महेश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली और कटरा कोतवाली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करने के बाद छोड़ दिया गया