News

मिर्जापुर में कड़ाके की ठंड और नववर्ष पर माता विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने* विंध्याचल धाम में विशेष इंतजाम किए हैं।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
ब्यूरो चीफ कमलेश पाण्डेय
8382048247
भक्तों को ठंड से राहत देने के लिए धाम परिसर में करीब 12 हीटर लगाए गए हैं, ताकि दर्शन-पूजन के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो। नगर मजिस्ट्रेट एवं विंध्य विकास परिषद के सचिव अविनाश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नगर पालिका परिषद को गंगा घाटों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर हीटर और अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी। नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। धाम परिसर, घाटों और प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु ठंड के बावजूद सुगमता से दर्शन कर सकें।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :