
मिर्जापुर। थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
बिहार निवासी इस आरोपी को लगभग तीन माह बाद पकड़ा गया। यह मामला 13 अगस्त 2025 को तब सामने आया जब थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अचानक गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में नामजद आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस कर रही थी तलाश मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए गुरुवार, 13 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। उन्होंनेवांछित आरोपी रंजीत कुमार, पुत्र स्वर्गीय महेश कुमार, निवासी ग्राम चकनगरी, थाना महेशी, जनपद मोतिहारी, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह भी कहा कि ऐसे अपराधों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा और नाबालिगों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खबरें और भी हैं… जिगना में युवक को धमकाने का आरोपः उधार पैसे मांगने पर विवाद, एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी; पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया जिगना (मिर्जापुर) > मिर्जापुर में भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकली: कल शुरू होगी कथा, 20 नवंबर तक चलेगी थाना जिगना जनपद – मीरजापुर