• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मड़िहान में दो बाइकों की आमने-सामने टक्करः एक बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल, मिर्जापुर जिला अस्पताल में रेफर

मड़िहान में दो बाइकों की आमने-सामने टक्करः एक बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल, मिर्जापुर जिला अस्पताल में रेफर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

 

8382048247

 

 

मड़िहान थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक चार वर्षीय बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। यह हादसा लालपुर-कलवारी मार्ग पर सेमरा गांव के पास हुआ। लालपुर की ओर से कलवारी बाजार निवासी अनिमेन केसरवानी (35) अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बरकछा मोहल्ला निवासी रविशंकर (36) अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ लालपुर की ओर आ रहे थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में अनिमेन केसरवानी, रविशंकर और उनकी बेटी रोशनी घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मिर्जापुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .