
मझुई गांव के पास बोलेरो से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मझुई के पास घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांडों की 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 182.70 लीटर बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 अगस्त 2026 को मांची थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मझुई गांव के पास घेराबंदी कर संदिग्ध बोलेरो वाहन संख्या BR-1AP-8259 को रोक लिया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें अलग-अलग ब्रांडों की 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में कुल 830 बोतल/पाउच शामिल बताए गए हैं।
पुलिस ने अवैध शराब और बोलेरो वाहन को कब्जे में लेते हुए मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब की बरामदगी के बाद पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।क