• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा एक बोलेरो से 129.240 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा एक बोलेरो से 129.240 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.07.2025 को चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक झारखंड नंबर की बोलेरो गाड़ी (संख्या: JH-01CC-3359) अवैध शराब लेकर मिर्जापुर की ओर से सोनभद्र की ओर आ रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को ग्राम चहलवा सुकृत पर रोकने का प्रयास किया गया, किंतु वाहन तेजी से भाग निकला। पीछा करने पर उक्त बोलेरो वाहन ग्राम तकिया गेट के पास सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी मिली, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था।वाहन को क्रेन की सहायता से चौकी सुकृत लाया गया एवं विधिक रूप से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बोलेरो वाहन (JH-01CC-3359) के अंदर से एक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (BR-01PB-8027), एक आधार कार्ड तथा वाहन के आरसी की प्रति बरामद हुई। वाहन के चालक सीट, सहचालक सीट व पीछे की सीट के नीचे वाहन के पार्ट्स काटकर छिपाए गए 718 अदद टेट्रा पाउच अंग्रेजी शराब (कुल 129.240 लीटर) बरामद किए गए। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 754/25, धारा 319, 318, 338, 336(3), 340(2) BNS एवं 60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद बोलेरो वाहन को भी मुकदमे में सम्मिलित करते हुए पृथक रूप से 207 एम.वी. एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है। फरार अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

बरामदगी का विवरण–

01. एक अदद हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट BR01 PB8027 ।

02. 718 अदद टेट्रा पाउच ऑफीसर च्वाइस अंग्रेजी शराब 180 एमएल (कुल 129.240 लीटर)

 

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

01. प्र0नि0 गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

02. उ0नि0 रविकान्त मिश्रा चौकी प्रभारी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

03. हे0का0 हेमन्त वारी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

04. हे0का0 नन्दलाल राम थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

05. हे0का0 रूपेश कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .