• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस द्वारा 03 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का 01 मोटर साइकिल व अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद

थाना चुनार पुलिस द्वारा 03 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का 01 मोटर साइकिल व अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने सहित घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी के वाहनों की बरामदगी कराये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में दिनांकः 12.05.2026 को उप निरीक्षक उदय राज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत दुर्गाजी मोड़ के पास से 03 शातिर अभियुक्तों 1. विशाल पाल पुत्र रमाशंकर पाल निवासी सिंधौरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर, 2. सचिन कुमार पुत्र दिनेश बिन्द निवासी सिंधौरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर व 3. अभय कुमार चन्द्रवंशी पुत्र विनय कुमार चन्द्रवंशी निवासी सौली थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट व 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0- 196/2026 धारा 317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0- 195/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .