• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त (हिस्ट्रीसीटर) गिरफ्तार

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त (हिस्ट्रीसीटर) गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 12.05.2026 को उप-निरीक्षक अजय कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से एक अभियुक्त राघव उर्फ रामू पुत्र चकेचक निवासी बलुआ घाट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर (हिस्ट्रीसीटर) को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-29/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .