• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
03 नवम्बर को होगी 10 हजार से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों की ई-लाटरी

03 नवम्बर को होगी 10 हजार से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों की ई-लाटरी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

_02 नवम्बर 2026- उप कृषि निदेशक विकेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि संयुक्त कृषि निदेशक, (अभि०), कृषि निदेशालय, उ०प्र०, कृषि भवन लखनऊ के पत्र दिनांक 28.10.2026 के द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना अंतर्गत उप योजना सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेजीड्यू एवं अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र / कृषि रक्षा उपकरण के ई-लाटरी दिनांक 03.11.2026 दिन मंगलवार समय दोपहर 02:00 बजे से स्थान सभागार कक्ष, कृषि भवन, पिपराडांड़, मीरजापुर में, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष होना प्रस्तावित है।_

उक्त के क्रम में जनपद के सभी किसान भाई जिनके द्वारा रू० 10 हजार से अधिक अनुदान वाले समस्त प्रकार के कृषि यंत्र / कृषि रक्षा उपकरण की बुकिंग विभागीय पोर्टल के माध्यम से किया गया है, ऐसे कृषक बंधुओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त योजनाओं के अनुदान दिए जाने हेतु चयन ई-लाटरी के माध्यम से दिनांक दिनांक 03.11.2026 दिन मंगलवार समय दोपहर 02:00 से स्थान सभागार कक्ष, कृषि भवन, पिपराडांड़, मीरजापुर में ई-लाटरी में प्रतिभाग करने हेतु अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जो कृषक बंधु अनुपस्थित रहेंगे उनके चयन की प्रक्रिया अन्य कृषक बंधु की उपस्थिति में समिति द्वारा पूर्ण किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .