• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: शास्त्री ब्रिज हादसे के बाद 23 दिनों से लापता है 19 वर्षीय सोनू, पुलिस के हाथ अब तक खाली; धरने पर बैठा पीड़ित परिवार

मिर्जापुर: शास्त्री ब्रिज हादसे के बाद 23 दिनों से लापता है 19 वर्षीय सोनू, पुलिस के हाथ अब तक खाली; धरने पर बैठा पीड़ित परिवार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। बीते 10 अक्टूबर की देर रात थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर हुए सड़क हादसे के बाद पत्रकार अशोक कुमार का 19 वर्षीय भतीजा सोनू लापता हो गया था। घटना के 23 दिन बीत जाने के बाद भी सोनू का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की तलाश में परेशान परिवार अब धरने पर बैठकर न्याय और जवाब मांग रहा है।

 

पीड़ित परिवार के मन में कई सवाल हैं। आखिर हादसे के बाद सोनू कहां गायब हो गया? यदि वह गंगा नदी में गिरा था तो अब तक उसका शव क्यों नहीं मिला? हादसे के बाद उसका मोबाइल फोन कहां और कब बंद हुआ?

 

23 दिन बीत जाने के बावजूद इन सवालों के जवाब नहीं मिलने से परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है। परिजन सोनू की तलाश तेज करने और पूरे मामले का जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर सोनू का पता कब चलेगा और परिवार को कब राहत मिलेगी?


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .