• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: केवटा गांव के 17 वर्षीय किशोर को डेंगू, घोरावल सीएचसी में चल रहा इलाज

सोनभद्र: केवटा गांव के 17 वर्षीय किशोर को डेंगू, घोरावल सीएचसी में चल रहा इलाज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

घोरावल, सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवटा गांव में 17 वर्षीय किशोर के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। किशोर की पहचान अजीत के रूप में हुई है। उसे बुखार आने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों ने रविवार शाम करीब चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), घोरावल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने आवश्यक रक्त जांच के बाद उसमें डेंगू की पुष्टि की।

सीएचसी में किशोर का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक डॉ. देवेश पांडेय के अनुसार, अजीत की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसका इलाज जारी है।

डेंगू से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील

डेंगू के मामले की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मच्छरों से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सरोज ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। कूलर, गमलों, पानी की टंकियों तथा अन्य जल पात्रों की नियमित सफाई जरूरी है, ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले।

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बुखार आने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल चिकित्सकीय जांच कराएं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन करने से भी बचें।

स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई बनाए रखें, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करें और लक्षण दिखाई देने पर समय रहते उपचार कराएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .