• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
धान काटते समय महिला को सांप ने डसा, सीएचसी में इलाज के बाद खतरे से बाहर

धान काटते समय महिला को सांप ने डसा, सीएचसी में इलाज के बाद खतरे से बाहर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

घोरावल के गुरुवल गांव की घटना, खेत में काम करते समय हुई बेहोश; चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा इलाज

सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र के गुरुवल गांव में रविवार शाम खेत में धान की कटाई कर रही एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला बेहोश हो गई। घटना से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोरावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। उपचार के बाद महिला को होश आ गया और अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवल गांव निवासी सपना (25), पत्नी बब्लू, रविवार शाम करीब चार बजे अपने खेत में धान काट रही थीं। इसी दौरान खेत की मेड़ के पास छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें लेकर शाम करीब पांच बजे सीएचसी घोरावल पहुंचे।

सीएचसी में डॉ. प्रवेश कुमार और फार्मासिस्ट अमित कुमार सिंह की देखरेख में महिला का उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि उपचार के बाद महिला को होश आ गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है और चिकित्सकीय निगरानी में इलाज किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .