• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

श्रद्धालुओं का जनसैलाब
डोडहर में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद, भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन
सोनभद्र। जनपद के डोडहर गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। कथा के समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा।
सात दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में कथावाचक पंडित नंद किशोर पांडेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, प्रेम, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
समापन अवसर पर मुख्य यजमान रुद्र देव दुबे एवं उनकी पत्नी ने कथावाचक पंडित नंद किशोर पांडेय सहित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आशीष, प्रदीप, शशि, सीमा, ज्योति एवं निधि का विशेष योगदान रहा। वहीं भंडारे में रामजी द्विवेदी, डोडहर ग्राम प्रधान केपी पाल, गणेश शर्मा, रामरतन, भोलानाथ दुबे एवं शिवकांति दुबे सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे ने आपसी प्रेम, सद्भाव, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक परिवार के प्रति आभार जताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .