• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सराहनीय सेवा पर मिला सम्मान: ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह डीजीपी के रजत प्रशंसा चिह्न से हुए सम्मानित

सराहनीय सेवा पर मिला सम्मान: ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह डीजीपी के रजत प्रशंसा चिह्न से हुए सम्मानित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र के यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह को बेहतर पुलिसिंग कार्य पर मिला पुलिस महानिदेशक का रजत सम्मान

सोनभद्र। बेहतर पुलिसिंग कार्य पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में जनपद सोनभद्र में नियुक्त यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (रजत) प्रदान किया गया।यह सम्मान नागरिक पुलिस, जनपद लखनऊ में तैनाती के दौरान उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों एवं पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। आयोजित वितरण समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नवीन अरोड़ा, आईपीएस द्वारा निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह को प्रशंसा चिह्न का प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी प्रशंसा संदेश में कहा गया है पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, सराहनीय कृत्य एवं पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वतंत्रता दिवस- के अवसर पर आपको पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (रजत) प्रदान करता हूँ।” उक्त सम्मान की घोषणा स्वतंत्रता दिवस-2026 पर की गई थी, जिसका विधिवत वितरण किया गया। इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .