
अपराध नियंत्रण में टाप-10 में जगह, सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा को उपलब्धि, मिलेगा प्रशस्ति पत्र
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
कोडिनयुक्त कफ सीरप तस्करी पर लगाम कसने से लेकर,ई-साक्ष्य एप में परचम,सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा का टाप-10 में पहुचा रॉबर्ट्सगंज सर्किल प्रदेश में 7वां स्थान
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी पर लगाम कसने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। ई-साक्ष्य एप के बेहतर उपयोग से अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य के लिए यूपी पुलिस की 500 सर्किलों की समीक्षा के बाद जारी रैंकिंग में सीओ सिटी को प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने का निर्देश दिया गया है।पुलिस विभाग गंभीर अपराधों में साक्ष्यों के संकलन, विवेचना की निगरानी और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए ई-साक्ष्य एप का उपयोग करता है। राबर्ट्सगंज सर्किल ने इस एप के बेहतर क्रियान्वयन से टॉप टेन में स्थान बनाया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में नगर सर्किल की जिम्मेदारी संभालने के बाद रणधीर मिश्रा ने सर्किल की टीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर कार्य किया। उनके नेतृत्व में सोनभद्र पुलिस ने सबसे पहले राबर्ट्सगंज सर्किल के चुर्क पुलिस लाइन तिराहे के पास से कोडीनयुक्त कफ सीरप की बड़ी खेप पकड़ी थी।इसके अलावा सीओ सिटी के नेतृत्व में बस में मध्य प्रदेश के व्यापारी के साथ हुई 25 लाख की चोरी, नगर के अरिहंत होटल में विवाह समारोह के दौरान मध्य प्रदेश के चोरों द्वारा की गई चोरी, इको प्वाइंट के पास महिला के साथ छेड़खानी और लूट सहित कई महत्वपूर्ण घटनाओं का सफल अनावरण कर अपराध पर अंकुश लगाया गया। सीओ सिटी ने इस उपलब्धि का श्रेय एसपी अभिषेक वर्मा को दिया है।एसपी अभिषेक वर्मा ने सीओ सिटी रणधीर मिश्रा को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी