• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम कब? छह महीने में ही गड्ढों में तब्दील हुई करोड़ों की सड़क

सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम कब? छह महीने में ही गड्ढों में तब्दील हुई करोड़ों की सड़क


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

*मीरजापुर / विंध्याचल*

 

सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसका ताजा उदाहरण विंध्याचल में देखने को मिल रहा है, जहां PWD विभाग द्वारा बनाई गई नई सड़क छह महीने के भीतर ही टूटकर जान का खतरा बन गई है।

 

विंध्याचल के अटल चौक से देवरहा बाबा आश्रम तक करोड़ों रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के चलते सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है।

 

अटल चौक से देवरहा बाबा आश्रम रोड पर मुड़ते ही हर कुछ कदम पर गड्ढे नजर आ रहे हैं। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के समय तो यह सड़क और भी खतरनाक हो जाती है।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि PWD विभाग द्वारा इस सरकारी योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। मानकों को ताक पर रखकर सड़क बनाई गई, जिसका खामियाजा अब आम जनता भुगत रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .